
अग्रोहा | थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने कहा कि सर्दी में लोग अपने घरों में दुबक कर सो जाते हैं और चोर चोरी की घटनाओं का अंजाम दे जाते हैं। इन्हें राेकने के लिए सभी गांवों में ठीकरी पहरा शुरू करना चाहिए और जनता काे पुलिस का सहयोग करना चाहिए। जनता के सहयोग से ही चोरों पर नकेल डाली जा सकती है। इसके अलावा पुलिस ने भी रात्री गश्त बढ़ा दी गई है। ठीकरी पहरा लगाना पंचायतों की जिम्मेदारी बनती है। यह बात थाना प्रभारी ने शनिवार को अग्रोहा थाने में सरपंचों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था देने के लिए पुलिस पूरी चौकसी बरते हुए रात को गश्त कर रही है।
वहीं ग्रामीण भी ठीकरी पहरा लगाकर पुलिस की सहायता करें। इस मौके पर पूर्व सरपंच रवि बैनिवाल, सरपंच बलबीर भांभ, राजबीर सिहाग, राजेंद्र मिठारवाल, सज्जन डूडी, प्रभू कस्वां, रामकुमार जगाण, विनोद माल, सुरजा लोहचब आदि सभी गांवों के सरपंच पंच उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35o6hew