फिरोजपुर झिरका: बदमाशों ने अधेड़ व्यक्ति को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 4 January 2020

फिरोजपुर झिरका: बदमाशों ने अधेड़ व्यक्ति को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

भास्कर न्यूज | फिरोजपुर झिरका

नूंह के कस्बा पिनगवां में शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे स्कोर्पियो कार में आए कुछ बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मारकर और कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घायल को नूंह के शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला वेश्यावृत्ति से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिनगवां कस्बे के अकबरपुर रोड पर कुछ लोग महिलाओं से वेश्यावृत्ति का धंधा कराते हैं। जहां पर रात 8-9 बजे के बाद ही बाहरी लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है, जिससे आसपास के रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। रात्रि भी 10 बजे के करीब पांच युवक कार में आए और वेश्यावृत्ति जुड़ी महिला के बारे में पूछने लगे, जिसको लेकर पड़ोसियों में उनसे तू- तू मैं- मैं हो गई। आरोपियों ने पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी। जैसे ही पड़ोसियों ने शोर मचाया तो आरोपी कार लेकर वहां से भागने लगे लेकिन कुछ दूरी पर ही कार मिट्टी में फंस गई और कार वहीं छोड़कर भागने लगे। सामने से आ रहे 45 वर्षीय अशफाक पुत्र बशीर ने उनको रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने अशफाक पर गोली मारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sQMtmX

ADD











Pages