पोबाला में पेयजल की गंभीर समस्या, ग्रामीण परेशान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 14 January 2020

पोबाला में पेयजल की गंभीर समस्या, ग्रामीण परेशान

गांव पोबाला में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है और ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की भारी कमी के चलते ग्रामीण परेशान हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा गांव में लगाया गया सबमर्सिबल पंप सफेद हाथी बनकर रह गया है। इस बारे में कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक समस्या का हल नहीं हुआ है। जिस कारण ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण राजवीर, जीता राम, राजकला, चोला राम, ज्ञाना राम, सुल्तान सिंह, सुनीता, गीता, अंग्रेजों, कमला, परमजीत कौर, संतरों समेत कई महिलाओं ने बताया कि विभाग का सरकारी पंप शो-पिस होने के कारण गांव में एकमात्र लगे ट्यूबवैल पंप पर सारा दिन पानी भरने की लाइनें लगी रहती है। जिस कारण ग्रामीणों को रोजाना पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन व संबंधित विभाग से गांव में बनी पीने के पानी की समस्या का जल्द से जल्द हल करने की पुरजोर मांग की है। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। विभाग द्वारा गांव पोबाला में जल्द ही नया सबमर्सिबल पंप लगा दिया जाएगा, जिसका एस्टीमेंट भी बनकर तैयार हो चुका है और राशि भी ऊपर से मंजूर हो गई है। लगाने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू हो जाएगी।

ढांड | गांव की महिलाएं खाली बर्तन लेकर पानी भरने जाते हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhand News - haryana news serious drinking water problem in pobala villagers upset


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Pg9y5

ADD











Pages