जगमग योजना में लापरवाही बरतने पर जेई व एएलएम सस्पेंड - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 14 January 2020

जगमग योजना में लापरवाही बरतने पर जेई व एएलएम सस्पेंड

गुहला डिवीजन के गांव सरोला, दाबा व खंबेड़ा में जगमग योजना को क्रियान्वन करने में लापरवाही बरतने के आरोप में विभाग के चीफ इंजीनियर एके रहेजा ने निगम के जेई व एक एएलएम को सस्पेंड कर दिया है। सरकार ने गुहला डिविजन के गांव सरोला, दाबा व खंबेहड़ा में जगमग योजना का लाभ दिया हुआ है। उल्लेखनीय है उक्त गांवों में इस योजना को अच्छी प्रकार से क्रियावन्वित करने व ग्रामीणों को इस योजना का पूरा लाभ दिलाने के लिए जेई हजूर सिंह व एएलएम रवि प्रकाश की ड्यूटी लगाई हुई है। गत वीरवार को चीफ इंजीनियर पंचकूला एके रहेजा ने हलके के इन गांवों का दौरा कर योजना के संबंध में जानकारी ली थी। चीफ इंजीनियर ने अपने दौरे के दौरान दोनों कर्मचारियों के काम में लापरवाही पाई जिसके चलते उन्होंने जेई हजूर सिंह को सस्पेंड कर दिया। बाद में एक्सईएन गुहला राजेश कोहाड़ ने एएलएम रवि प्रकाश को भी काम में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cheeka News - haryana news je and alm suspended for negligence in the brighter scheme


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/387V7MG

ADD











Pages