बीके अस्पताल के निक्कू वार्ड में लगेंगी सीबीसी आटोमैटिक सेल काउंटर मशीन, इस मशीन से नवजात के ब्लड की जांच रिपोर्ट एक मिनट में मिलेगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 23 January 2020

बीके अस्पताल के निक्कू वार्ड में लगेंगी सीबीसी आटोमैटिक सेल काउंटर मशीन, इस मशीन से नवजात के ब्लड की जांच रिपोर्ट एक मिनट में मिलेगी

बीके अस्पताल के डॉक्टर अब नवजात की बीमारियों की जानकारी मिनटों में पता लगा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सीबीसी आटोमैटिक सेल काउंटर मशीन खरीदी है। इसे अस्पताल के एसएनसीयू (निक्कू-पिक्कू) वार्ड में लगाया जाएगा। इससे 1 मिनट में बच्चे के खून की जांच हो जाएगी। इसके बाद डॉक्टर रिपोर्ट के आधार पर इलाज शुरू कर सकेंगे। दावा है कि इससे शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी। डॉक्टरों को काफी फायदा होगा। इसकी लागत करीब ढाई लाख रुपए है। बीके जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है।

यहां की ओपीडी में रोज 1700 के आसपास मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा अस्पताल में नवजातों के इलाज के लिए अलग से निक्कू वार्ड है। इसमें 30 से 35 नवजात भर्ती रहते हैं। अधिकारियों के अनुसार संसाधन के अभाव में नवजातों के उपचार में काफी दिक्कत आती थी। लेकिन अब यह समस्या दूर हो जाएगी। सीबीसी आटोमैटिक सेल काउंटर मशीन के आने से बच्चों की बीमारियों की जानकारी जुटाने में काफी आसानी होगी।

सुविधा अस्पताल का दावा है कि इस मशीन के आने से अस्पताल में शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी। इससे डॉक्टरों को काफी फायदा होगा।

ओपीडी में रोज 1700 के आसपास मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं

पहले इसलिए होती थी दिक्कत: भर्ती बच्चों के ब्लड सैंपल को पहले तीसरी मंजिल स्थित पैथलैब में भेजते थे

निक्कू वार्ड में भर्ती बच्चों के ब्लड सैंपल को पहले तीसरी मंजिल स्थित पैथलैब में भेजते थे। वहां रोज 700 मरीजों के ब्लड व अन्य सैंपल की जांच की जाती है। इसमें नवजात के ब्लड व अन्य सैंपल को जांच करने में वहां के कर्मचारियों से देरी हो जाती थी। ऐसे में डॉक्टर तक रिपोर्ट आने में 2 से 3 घंटे का वक्त लगता था।

निक्कू वार्ड में लगाए 6 नए वार्मर| निक्कू वार्ड में 6 और नए वार्मर आए हैं। इसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 26 हो गई है। अधिकारियों का दावा है कि इससे अब नवजातों की स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होगी। उन्हें समुचित उपचार मिल सकेगा।

एक मिनट में होगी ब्लड जांच

यह मशीन आटोमैटिक कंप्यूटराइज्ड मशीन है। एक मिनट के अंदर रिपोर्ट कंप्यूटर के स्क्रीन पर आ जाएगी। इससे हीमोग्लोबिन, टीएलसी, ब्लड ग्रुप, एड्स, डेंगू, मलेरिया, हैपेटाइटिस ए-बी आदि जांचना आसान हो जाएगा।

ब्लड बैंक को मिला डीप फ्रीजर| बीके अस्पताल की ब्लड बैंक को 2 लाख की लागत का एक नया डीप फ्रीजर मिला है। इससे अब यहां करीब 250 यूनिट रक्त संरक्षित किया जा सकेगा। डीप फ्रीजर के आने से ब्लड को एक साल सुरक्षित रखा जा सकता है।

निक्कू वार्ड में भर्ती नवजातों के ब्लड की जांच में अब दिक्कत नहीं आएगी। एक सेल काउंटर मशीन उपलब्ध हो गई है। इससे नवजातों के खून की जांच एक मिनट में संभव हो सकेगी और डॉक्टर उसकी बीमारियों का पता लगा सकेंगे। इससे शिशुओं का अब यहां बेहतर इलाज हो सकेगा। -डॉ. सविता यादव, कार्यकारी सीएमओ, फरीदाबाद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - cbc automatic cell counter machine to be installed in nikku ward of bk hospital
Faridabad News - cbc automatic cell counter machine to be installed in nikku ward of bk hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38xDW7A

ADD











Pages