
अम्बाला | कैंट स्थित न्यू राणा काम्पलेक्स स्थित मां कमलेश्वरी धाम में अम्बाला कैंट ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान बलदेव राज भारद्वाज ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए फरवरी माह से प्रत्येक घर में हवन यज्ञ कार्यक्रम निरंतर जारी रखने अाैर अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा द्वारा समाज हित के लिए चलाए जा रहे प्रकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। माैके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि धर्म सदैव रहता है। माैके पर बलदेव राज भारद्वाज ,सतीश शर्मा ,बलविंद्र भारद्वाज, विजय शर्मा ,सोमदत्त शर्मा, हंसराज शर्मा, सतीश बक्शी, ईश्वर चंद शर्मा, शशि बक्शी व वेद प्रकाश शर्मा समेत माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RQQj8e