
पॉलिसी देकर दस लाख रुपए का लोन दिलाने की एवज में एक व्यक्ति से एक लाख रुपए ठगे जाने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर बजाज फाइनेंस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी एएसआई पोप सिंह ने बताया कि देवनगर निवासी राजेंद्र राठी ने बताया कि 25 जून 2019 को उनके पास फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि वह बजाज कंपनी से बोल रहा है। बजाज कंपनी का भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से टाइअप हो गया है और कहा कि दस लाख रुपए का लोन भी उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसकी एवज में एक लाख रुपए की पेमेंट करने की बात कही। पीड़ित ने एक लाख रुपए की पेमेंट पंजाब एंड सिंध बैंक ब्रांच पलवल में एनईएफटी से कर दी, जिसके बाद कंपनी की तरफ से बात करने वाले ने एक लाख रुपए की और मांग की। पीडि़त को शक हुआ तो उसने पलवल स्थित बजाज कंपनी में ब्रांच में गया और पता किया तो पता चला कि उनकी तरफ से इस प्रकार की कोई स्कीम नहीं है। जिस कंपनी ने आपको फोन किया है वो फर्जी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tSsrII