पेयजल के लिए 5 लाख की लागत से बिछाई जा रही है पाइप लाइन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 11 January 2020

पेयजल के लिए 5 लाख की लागत से बिछाई जा रही है पाइप लाइन

अलेवा. बिघाना गांव मे बिछाने के लिए लाए गए पाइप।

अलेवा | जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिघाना गांव के 200 घरों मे जलघर से मिलने वाली सप्लाई का पानी देने के लिए लगभग 5 लाख की लागत से गांव की श्मशान घाट के समीप वाली व राजकीय स्कूल के समीप वाली कालोनी मे पाइप लाइन बिछाई जा रही है। विभाग द्धारा पिछले लगभग 10 दिनों से ठेकेदार के माध्यम से पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। सरपंच राजकुमार के अनुसार जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव के तीनों जलघर पंचायत के माध्यम से चलवाए जा रहे हैं। गांव के राजकीय स्कूल के सामने बनाए गए जलघर से लगभग 200 घरों को सप्लाई का पानी देने के लिए विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा जनवरी माह के आखिर तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alewa News - haryana news pipeline is being laid for drinking water at a cost of 5 lakhs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30n5eed

ADD











Pages