जीएमएन काॅलेज में एनसीसी शिविर के चौथे दिन फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 6 January 2020

जीएमएन काॅलेज में एनसीसी शिविर के चौथे दिन फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया

जीएमएन काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन प्रिंसिपल डाॅ. राजपाल सिंह की अध्यक्षता में तथा कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण का आरंभ हुआ।

इसमें रेडक्रॉस सोसाइटी अम्बाला की ओर से नरेन्द्र कुमार शर्मा ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा से संबधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। उन्होंने बताया कि हम आपदा के समय अपने विवेक से बहुत ही सरल तरीके से दूसरे व्यक्तियों की आपत्ति के समय सहायता कर सकते हैं लेकिन इसके लिए हमें प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना चाहिए।

इसकी श्रृंखला में मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शिविर के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा के संदर्भ में ज्ञान प्राप्त किया। डीएवी स्कूल के 56 विद्यार्थियों ने इसमें शिरकत की। माैके पर प्राचार्य डाॅ. राजपाल सिंह, डाॅ. एसएस नैन, डाॅ. अनुपमा सिहाग, डाॅ. अनुराधा शियोकंद, डाॅ. प्रवेश कुमार, डाॅ. चंद्रपाल पुनिया, डाॅ. सीमा राणा उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news trained first aid on the fourth day of ncc camp at gmn college


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uqtn7B

ADD











Pages