
पलवल| किठवाड़ी गांव में 11 दिन पूर्व घर के बाहर अलाव सेक रहे ताई-भतीजे को गोली मारकर घायल करने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी ललित उर्फ ललित को पुलिस ने 2 जनवरी को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर ले रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लुटी हुई बाइक व वारदात में प्रयोग हथियार को बरामद कर सोमवार को अदालत में पेश कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चांदहट थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें पांच जनवरी को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि 28 दिसंबर की शाम को गांव किठवाड़ी में ताई-भतीजे को गोली मारने वाला दूसरा आरोपी जेवर (यूपी) में मौजूद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZVgXAg