पंचकूला | हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों के जेल के अंदर ही आत्महत्या करने पर हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने सख्ताई दिखाई है। इसके बाद साेनीपत और अंबाला जेल में बंद दो कैदियों द्वारा जेल के अंदर ही आत्महत्या करने के मामले में परीवार को 3-3 लाख रूपए देने के लिए कहा है। आयोग ने हरियाणा सरकार को कहा कि वह वह मृतकों के परीवार को 3-3 लाख रूपए मुआवजा दें। सरकार से पूछा कि जेल में बंद कैदी की अगर जेल में ही अप्राकृतिक मौत हो जाए तो कोई नियम या पॉलिसी बनाई है या नहीं। आयोग ने निर्देश दिए पॉलिसी बनाई जाए, ताकि जेल में अप्राकृतिक मृत्यु होने की स्थिति में सरकार द्वारा मृतक के पीछे परिवार को आर्थिक सहायता दी जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rx5Vxc