हिसार.प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि आसान विकल्पों के साथ लंबित बिजली बिलों का भुगतान करवाकर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। लाइन लाॅस घटाकर बिजली दर को कम करेंगे। वह रविवार काे पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में लगाई बिजली पंचायत काे संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने हिसार और फतेहाबाद जिलों के ग्रामीणाें की बिजली समस्याओं काे सुनकर अधिकारियाें काे निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार की दिशा में केवल आम उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि सरकारी कार्यालयों व संस्थानों को भी शामिल किया है। सरकारी विभागों की तरफ 1500 करोड़ रुपए का जो बकाया था, उसमें से लगभग 1150 करोड़ रुपए वसूल किया जा चुका है। महज 350 करोड़ रुपये शेष है, जिसे भी जल्द वसूल किया जाएगा। कहा कि लोगों को बिल भरने के लिए प्रेरित करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qt4YH3