एक बार और शून्य तक जाएगा पारा, पर धुंध में आएगी कमी, फरवरी के पहले हफ्ते से घटेगी सर्दी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 11 January 2020

एक बार और शून्य तक जाएगा पारा, पर धुंध में आएगी कमी, फरवरी के पहले हफ्ते से घटेगी सर्दी

सुशील भार्गव | राजधानी हरियाणा

90 दिन की ठंड में से करीब 42 दिन बीत चुके हैं। पहले हाफ में सामान्य से अधिक ठंड पड़ी है, जबकि दूसरे में अमूमन इतनी ठंड नहीं रहेगी। बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ से दिन के तापमान कम होते रहेंगे, जबकि रात को पारा जीरो की ओर जा सकता है। गहरी धुंध पड़ने के आसार अब बहुत ही कम है। रबी सीजन की करीब 32 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसलों खासकर 26 लाख हेक्टेयर गेहूं के लिए बरसात व ठंड काफी लाभकारी होगी। लेकिन पाले से सरसों व चना को दिक्कत हो सकती है, जबकि अधिक बरसात से प्याज को नुकसान हो सकता है। आईएमडी निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के मुताबिक पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत व सोनीपत के अलावा यमुनानगर जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं भारी बरसात हो सकती है। इसमें 50 से 60 एमएम बरसात की संभावना भी है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।

आधी ठंड गुजरी

रबी की फसलों के लिए मौसम फायदेमंद

सूबे में बढ़ा दिन-रात का तापमान

प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात और दिन का तापमान बढ़ गया है। शनिवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। आईएमडी के अनुसार हिसार व करनाल में रात का पारा चार डिग्री दर्ज किया गया। सिरसा, कुरुक्षेत्र, रोहतक, अम्बाला व पंचकूला और नारनौल में पांच डिग्री, जबकि गुड़गांव, भिवानी में पारा छह डिग्री रहा। नारनौल में दिन का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है।

गेहूं के लिए मौसम अच्छा : एक्सपर्ट

सब्जियों पर पाला पड़ेगा तो नुकसान होगा। प्याज ज्यादा बरसात में खराब हो सकता है। प्रदेश में 5.25 लाख हेक्टेयर में बागवानी है। -डॉ. समर सिंह, वीसी, महाराणा प्रताप बागवानी विवि.

यह मौसम गेहूं के लिए अच्छा ही है। सरसों, गेहूं व चना के लिए अच्छा भी रहेगा। पाला जमेगा तो सरसों, पपीता, केला को नुकसान हो सकता है। -डॉ. केपी सिंह, वीसी एचएयू हिसार।

ग्लेशियर की 10 फीट ऊंची और आधा किमी लंबी दीवार सड़क पर फिसलती रही, गाड़ियां फंसीं

किन्नाैर|हिमाचल के किन्नौर में आधा किमी लंबा और 10 फीट से ऊंचा ग्लेशियर सड़क पर गिर गया। टिंकू नाला में गुरुवार की घटना का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो शनिवार को सामने आया। ग्लेशियर सड़क पर काफी दूर तक फिसलता गया। सैलानियों की गाड़ियां फंस गईं पर वे बाल-बाल बच गए।

लोग ड्राइवर से गो बैक-गो बैक कहते रहे...

663 सड़कें 4 दिन से बंद: बर्फबारी के कारण हिमाचल में 4 एनएच सहित 663 सड़कें 4 दिन से बंद हैं। हरिपुरधार में हार्ट अटैक के बाद युवक को 6 किमी कंधे पर ले जाना पड़ा।

...आगे जाने की कोशिश में फंस गई गाड़ी

कल भारी बर्फबारी की चेतावनी: शिमला सहित 6 जिलों में 13 से 17 तक फिर भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और चंबा में हिमखंड गिरने की चेतावनी भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news mercury will go to zero once more but there will be a decrease in mist winter will reduce from first week of february
Ambala News - haryana news mercury will go to zero once more but there will be a decrease in mist winter will reduce from first week of february


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30k3Uss

ADD











Pages