
अलेवा | बिघाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विनोद कुमार ने की। कार्यक्रम में सीएचसी अलेवा से डॉ. अमित कुमार व सरपंच राजकुमार ने शिरकत की। प्राचार्य विनोद कुमार ने कहा कि ऐसे शिविराें में हिस्सा लेकर विद्यार्थी अपने जीवन कौशल को निपुण बना सकते हैं। इस मौके एसएमसी के प्रधान राधेश्याम, पवन कुमार, गांव के पोस्ट मास्टर सतपाल मंगला, अतर सिंह नंबरदार, एसएमसी सदस्य रानी व कमलेश समेत काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Umc67