केएमपी पर बाइक की टक्कर से चालक की मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 14 January 2020

केएमपी पर बाइक की टक्कर से चालक की मौत

पलवल| केएमपी एक्सप्रेस वे से उतरते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए 32 वर्षीय ट्रक चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कैंप थाना पुलिस ने ट्रक के परिचालक की शिकायत पर खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि बासवां गांव निवासी सूरज ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह नौ जनवरी को ट्रक कैथल में बिनोला खाली कर वापस अपने कार्यालय गांव धौलागढ़ आ रहे थे। केएमपी मार्ग से पलवल की तरफ उतरते समय विक्रम ट्रक को साइड़ में खड़ा कर टायरों को चैक करने लगा। इसी दौरान केएमपी मार्ग से ही एक तेज रफ्तार बाइक आई और विक्रम को टक्कर मार दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NH7nfF

ADD











Pages