बस स्टैंड के महिला शाैचालय पर लगे ताले - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 4 January 2020

बस स्टैंड के महिला शाैचालय पर लगे ताले

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में होने वाले सर्वेक्षण में अगर खराब रैंकिंग आई तो उसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ही मुख्य रूप से जिम्मेदार होगा। बहादुरगढ़ बस स्टैंड परिसर में नप के द्वारा बनाए गए महिला शाैचालय पर महीने से ताले लगे हुए है अाैर घराें से गीला-सूखा कूड़ा एक साथ ही उठाया जा रहा है। नगर परिषद ने अभी तक इस दिशा में जो भी अच्छा काम किया है वह सब इस फाइनल सर्वे में मिट्‌टी में मिल सकता है, क्योंकि पहले तो बहादुरगढ़ में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की एक कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन उसका काम भी संतोषजनक नहीं है। आज भी शहर के घरों से गीला और सूखा कूड़ा मिक्स करके उठाया जा रहा है।

सर्वेक्षण में इन बाताें से कट सकते हैं नंबर

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नगर परिषद कई काम नहीं कर पाया। स्वच्छ सर्वेक्षण में पब्लिक फीडबैक को लेकर 1500 नंबर मिलेंगे। जिसमें पब्लिक को जागरूक किया जाता है इसके अलावा लोगों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। जो शहर जितना ज्यादा अच्छा फीडबैक देगा उसे अच्छे नंबर मिलेंगे। बहादुरगढ़ नगर परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर शहर में लोगों को जागरूक करने का काम शुरू किया हुआ है। पर जिस तरह से पिछले साल बैनर, पोस्ट , होर्डिंग की सहायता से लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में बताया गया था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में टीम आ जाए तो कट जाएंगे नंबर। अगर स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम इस वक्त शहर में आ जाए तो बहादुरगढ़ के नंबर कट सकते हैं, क्योंकि शहर में कहीं पर भी साफ-सफाई नहीं हो रही है। आज भी प्रमुख जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बस अड्‌डे के परिसर में भारी मात्रा में कूड़ा करकट पड़ा हुआ है। वहीं अनाज मंडी व रेलवे रोड पर भी कूड़े का ढेर है। इसके अलावा कबाड़ी मार्केट, सब्जी मंडी, सेक्टर छह पटेल नगर की तरफ काफी बुरा हाल है।

स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू

ग्रीन बेल्ट पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इनकी साफ सफाई के लिए नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण शनिवार से शुरू हो गया है और शहर गंदगी के मुहाने पर खड़ा है। पहले और दूसरे तिमाही में संतोषजन परिणाम के बाद भी नगर परिषद के अधिकारी इस बात पर कतई गंभीर नहीं हैं कि बहादुरगढ़ को स्वच्छ सर्वेक्षण में आगे की कतार में खड़ा किया जाए। आज भी गीला और सूखा कूड़ा मिक्स करके उठाया जा रहा है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी का काम भी संतोषजनक नहीं है। वहीं दूसरी तरफ कूड़े के निस्तारण में भी निगम पूरी तरह से फेल है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 ऐसा हाल रहा तो बहादुरगढ़ फाइनल में रैंकिंग से ही ‘साफ’ हो जाएगा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MU3Jyg

ADD











Pages