सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ जनता तक पहुंचाएं अधिकारी: हरपाल सिंह - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 13 January 2020

सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ जनता तक पहुंचाएं अधिकारी: हरपाल सिंह

अधिकारी जनता के काम प्राथमिकता के आधार पर कर जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने सहयोग करें। अधिकारी व कर्मचारी महिलाओं, निराश्रितों, दिव्यांगो के साथ साथ बुजुर्गों की समस्याओं का विशेष ख्याल रखें और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करें। ये शब्द शुगरफैड के चेयरमैन हरपाल सिंह ने आज विश्राम गृह गुहला में लगाए गए साप्ताहिक खुले दरबार में जनता की शिकायतें सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवा रही है।

प्रदेश सरकार की नीतियों से युवाओं में पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ी है तथा वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर तैयारी कर रहे हैं। हरपाल सिंह ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर विपक्षी दल लोगों में भ्रांतिया फैला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लोगों को आपस में जोडऩे का काम करेगा तथा यह कानून देश के करोड़ो लोगों के हित में है। इस मौके पर ब्लाक समिति के चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, सतनाम सिंह, ज्ञान सिंह, हरनेक सिंह, भगत सिंह गुहला व मंगल शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

गुहला चीका | खुले दरबार में लोगों की शिकायतें सुनते हुए शुगरफैड के चेयरमैन सरदार हरपाल सिंह।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cheeka News - haryana news the benefits of public welfare schemes run by the government should be extended to the people harpal singh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38495iE

ADD











Pages