मार्केट से कपड़ा खरीदकर ई रिक्शा पर अपने घर राम नगर लौट रही सहेलियों से एक्टिवा सवार सिख युवक ने पर्स छीन लिया। पर्स में 30 हजार रुपए थे। सिटी पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
सुनीता ने कहा कि वह शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे के करीब राम नगर की ही अपनी सहेली नीतू के साथ कपड़ा मार्केट में कपड़ा खरीदने आई थी। वह मार्केट से वापस आ रही थी तो वे ई रिक्शा पर बैठकर खन्ना पैलेस से होते हुए अपने घर जा रहे थे तो रायल कलेक्शन के पास एक एक्टिवा सवार सिख युवक ने झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया। जब उसने शोर मचाया तो वह रामबाग रोड की तरफ एक्टिवा लेकर भाग गया। पर्स में कैश के अलावा मोबाइल भी था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/378LahW