चोरी के केस में जेल से छूटने के दो दिन बाद फिर चोरी करते पकड़ा गया युवक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 January 2020

चोरी के केस में जेल से छूटने के दो दिन बाद फिर चोरी करते पकड़ा गया युवक

मोती नगर में घर में घुसा था, आहट सुनकर उठे घरवाले तो पकड़ा गया

भास्कर न्यूज| अम्बाला

शुक्रवार तड़के मोती नगर के मकान नंबर 2182/7 में चोरी कर रहा युवक मकान मालिक ने पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले किया तो उसकी जेब से दो हजार की नकदी व इस घर से चुराया गया मोबाइल पकड़ा गया। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला आरोपी रवि शक्ति नगर का रहने वाला है। उसके परिजनों ने बताया कि रवि 14 जनवरी को ही चोरी के मामले में जेल से छूटा है।

ज्यूडिशियिल डिपार्टमेंट में काम करने वाले विक्रम कुमार ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे उनका छोटा भाई सन्नी बच्चे के लिए दूध गरम करने उठा। वह किचन में गया तो इसी दौरान पिता कृष्ण कुमार के कमरे से कुछ आहट सुनाई थी। लाइट जगाई तो एक युवक अटैची खोलकर बैठा था। तुरंत परिवार जाग गया और युवक को दबोच लिया। विक्रम ने पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने आकर आरोपी को चौकी ले गई। वहीं उसने अपनी पहचान रवि के तौर पर बताई। पुलिस ने उसके बताए नंबर पर फोन किया तो परिजनों ने बताया कि रवि 14 जनवरी को ही चोरी के केस से अम्बाला जेल से छूटा है। तब उस पर सदर इलाके में पड़ने वाले दुर्गानगर से गहने व कीमती सामान चोरी के केस दर्ज हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RraRUu

ADD











Pages