तारिषी व तनिष्का ने देशप्रेम के गीतों पर डांस कर सबको झूमने पर किया मजबूर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 23 January 2020

तारिषी व तनिष्का ने देशप्रेम के गीतों पर डांस कर सबको झूमने पर किया मजबूर

सतीश खेतरपाल सेवा सदन की तरफ से रिपब्लिक डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने मिलकर रिपब्लिक डे सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने झांसी की रानी, साउथ ड्रेसअप व आर्मी मैन की वेशभूषा में शिरकत की। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट जिला युवा विकास संगठन के प्रेसिडेंट तरुण कौशल ने शिरकत की। सदन द्वारा गोद ली हुई एक बच्ची ने सुगंध मुझे इस मिट्टी की कविता सुनाकर सबका मनमोह लिया। आर्मी पब्लिक स्कूल की दो बच्चियों तनिष्का और तारिषी ने राष्ट्रीय गीतों पर डांस करके सबको राष्ट्रप्रेम के प्रति झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान राष्ट्रप्रेम पर आधारित गेम का आयोजन भी किया हुआ था जिसमें देश के बारे में जनरल नॉलेज के प्रश्नों को पूछा गया। महिलाओं को तनाव दूर करने के लिए डॉ. पीके मेहता ने कार्यक्रम के दौरान टिप्स दिए। उन्होंने महिलाओं की काउंसलिंग भी की। उन्होंने महिलाओं को समझाया कि लव योर सेल्फ। अगर आप चाहती हैं कि आपका परिवार आपको पसंद व प्यार करें तो उससे पहले आपको खुद को प्यार करना जरूरी है। तनाव रहने से मुश्किल दूर होने की बजाय बढ़ जाती है ऐसे में जरूरी है कि तनाव से दूर रहें। गौरतलब है कि 9 जनवरी से 21 जनवरी तक रोज शाम 6 बजे एक कैंपेन चलाया जा रहा था जिसमें रिपब्लिक डे संबंधित प्रश्नों को पूछा जाता था। सही जवाब देने वाले विनर्स शीतल ने 6, मुक्ता ने 2, निधि ने 2, प्रिया ने 2 और बिम्पी ने एक प्राइज जीता। वीरवार को कार्यक्रम में उन्हें प्राइज भी दिए गए। इस दौरान दीप्ति दुआ चेयरमैन, शिफाली खेतरपाल ट्रेजरर, बिम्पी रेखी, नताशा शर्मा, आशु ढ़िगरा व गीतिका अग्रवाल मौजूद रहे।

सिटी के अम्बाला क्लब में सतीश खेतरपाल सेवा सदन द्वारा अायाेजित कार्यक्रम सदस्य में मौजूद गेस्ट।

कार्यक्रम में बच्चांे काे सम्मानित करते पदाधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news tarshi and tanishka forced everyone to dance to the songs of patriotism
Ambala News - haryana news tarshi and tanishka forced everyone to dance to the songs of patriotism


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NUXo6x

ADD











Pages