अच्छे संस्कार और अनुशासन को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए: यशपाल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 23 January 2020

अच्छे संस्कार और अनुशासन को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए: यशपाल

डीसी यशपाल यादव ने कहा नेताजी सुभाषचंद्र हमारे रियल हीरो हैं

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान है। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की सीख लेकर जो युवा आगे बढ़ेंगे निश्चित रूप से वे एक अच्छा समाज स्थापित करने व देश निर्माण में अहम योगदान निभाएंगे। अनुशासन की सीख नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से ली जा सकती है। वे इस देश के रियल हीरो रहे हैं। यह बात डीसी यशपाल ने कही। वे गुरुवार को राजकीय नेहरू कालेज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन दे रहे थे। नेताजी की जयंती शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान डीसी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

उन्होंने कहा युवाओं को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। नेताजी ने आजादी की लड़ाई में बड़ी भूमिका निभाई। आज हम जिन महापुरुषों को याद करते हैं उनके आदर्श व अनुशासन उच्च कोटि के रहे। युवाओं को अच्छे संस्कार और अनुशासन को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। युवा पहले स्वयं के लिए आदर्श बनें और इसके लिए नेताजी के विचारों को फालो किया जा सकता है। युवा शक्ति में अपार जोश है। इस जोश का उपयोग सकारात्मक दिशा में हो जाए तो बड़ा फायदा देश व समाज को होगा।

पलवल. नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के सदस्य।

नेताजी की जयंती पर बच्चों ने किए कार्यक्रम

सेंट सीआर कॉन्वेंट स्कूल में नेताजी सुभाषचंद बोस जयंती का आयोजन किया गया। 9वीं कक्षा के छात्र विष्णु ने हिंदी भाषा के माध्यम से नेताजी की 123वीं जयंती को बताते हुए कहा की उनका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और 8वीं कक्षा के छात्र रूपक ने अंग्रेजी भाषण के द्वारा सुभाष चन्द्र बोस के जीवन के बारे में बताया।

नेताजी के चरण पलवल की धरती पर भी पड़े थे: गर्ग

अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा की जिला इकाई द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मोर्चा के जिला कार्यालय मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश वर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश शर्मा एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कदम पलवल में पड़े थे तो पलवल के व्यापारियों ने बाजारों में नेताजी का भव्य स्वागत किया था।

योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

पलवल| नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर हरियाणा योग सोसायटी की ओर से गीता भवन में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में नौ से 14 व सीनियर वर्ग में 15 से 25 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - good values and discipline should be an integral part of life yashpal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aDAJoK

ADD











Pages