अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ ने किया सेमिनार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 23 January 2020

अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ ने किया सेमिनार

अम्बाला सिटी | सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के इतिहास का विषय पर रोडवेज स्थित संघ कार्यालय में सेमिनार करवाया गया। सेमिनार की अध्यक्षता जिला प्रधान कमलजीत सिंह बख्तुआ ने की। मुख्य वक्ता राज्य महासचिव सतीश सेठी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के प्रारंभिक, राजनैतिक, सामाजिक और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और आजाद हिंद फौज के स्वाधीनता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिन मजदूर विरोधी कानून को खत्म करवाने के लिए गुलामी के समय में हड़ताल हुई वो आज भी ज्यों के त्यों बने हुए है, बल्कि आजादी के बाद की सरकारों ने मजदूर आंदोलन को कुचलने के लिए और तेजी से लागू किया जाने लगा। जिसके बाद पूरे देश का कर्मचारी धीरे-धीरे अपने हकों के लिए एकत्रित हुअा। सेमिनार में जिला सचिव महावीर पाई, महेश गोयल, बिट्टू शर्मा, कृष्ण सागर, राममेहर काजल, नछत्र सिंह, देवेंद्र सिंह व ओमप्रकाश सहित अन्य ने अपने विचार रखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aE7dzm

ADD











Pages