
अम्बाला सिटी | सिटी पुलिस लाइन के राजकीय महिला महाविद्यालय में रोजगार विभाग हरियाणा अाैर महाविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ की तरफ से व्याख्यान का अायाेजन किया गया। माैके पर मंडल राेजगार अधिकारी कुरूक्षेत्र उर्मिल श्योकंद अाैर एसए जैन काॅलेज पूर्व प्रिंसिपल डाॅ. प्रदीप स्नेही ने शिरकत की। उर्मिल श्याेकंद ने विद्यार्थियों को रोजगार विभाग हरियाणा की तरफ से चल रही विभिन्न रोजगार संबंधी जानकारी के बारे बताया। विद्यार्थियों काे विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए टिप्स दिए। डॉ. प्रदीप स्नेही ने अपने व्याख्यान में बोलते हुए विद्यार्थियों को व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ अपने रोजगार के लक्ष्य को चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रोजगार से संबंधित विभिन्न शंकाओं को दूर किया और उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारण करने के लिए भी टिप्स दिए। काॅलेज प्रिंसिपल डॉ. सीमा गांधी ने भी बच्चों के साथ अपने अनुभव शेयर किए। काॅलेज के रोजगार प्रकोष्ठ के अधिकारी प्राे. रविंद्र दुबला ने भी विद्यार्थियों को व्यक्तित्व निर्माण और रोजगार प्राप्त करना समय की आवश्यकता है के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में प्रो.चेतन गुप्ता, प्रो. सुप्रिया चोपड़ा व प्राे. पूजा माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vjpi5B