बिजली चालू किए बिना भेजे जा रहे बिजली बिल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 January 2020

बिजली चालू किए बिना भेजे जा रहे बिजली बिल

बिजली निगम सब-डिवीजन नगूरां के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नगूरां गांव की ढाणियों में घर बनाकर रह रहे लोगों के घरों में बिना पोल लगाए ही बिजली कनेक्शन देकर मीटर लगा दिए हैं। इतना ही नही निगम द्वारा मीटर में रीडिंग न होने के बाद भी बिना सप्लाई चालू किए ही पिछले तीन वर्षों से बिल भी भेजे जा रहे हैं। बिजली निगम के इस रवैये से ढाणियों में रहने वाले ग्रामीणों में भारी रोष है। ढाणियों में रहने वाले नगूरां निवासी राजेश, हवा सिंह, रण्बीर, सतबीर व गजे सिंह ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व बिजली कर्मचारियों द्वारा बिना पोल लगाए व बिना सिक्योरिटी के घरों में मीटर लगा दिए थे। मीटर लगाने के बाद से बिना पोल लगाए व सप्लाई चालू किए बिना ही पिछले तीन वर्षों से बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे निगम कार्यालय में कर्मचारियों से मामले की जानकारी लेने जाने पर ढाणियों में लगाए मीटर को खेत के ट्यूबवेल कनेक्शन से जोड़कर सप्लाई चालू करने की बात की जाती है। बिजली मीटर की बिना सप्लाई चालू किए व रीडिंग लिए बिना ही लगातार बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेकर ढाणियों में लगाए मीटरों की सप्लाई चालू कराने के लिए मेट्रो लाईन से जुड़वाने की मांग की है।

बिना पोल लगाए ढाणियों में लगा दिए मीटर

मामला संज्ञान में नही, इसकी कराई जाएगी जांच

नगूरां गांव की ढाणियों में रहने वाले ग्रामीणों के घरों में बिना बिजली पोल लगाए मीटर लगाने का मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच कराने के बाद ही मामले की असलियत बताई जा सकती है। -कुलदीप सिंह, एसडीओ बिजली निगम सब डिवीजन नगूरां।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NDlp1x

ADD











Pages