आठ जनवरी की हड़ताल ऐतिहासिक होगी: सुरेखा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 5 January 2020

आठ जनवरी की हड़ताल ऐतिहासिक होगी: सुरेखा

भिवानी | आठ जनवरी को केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर होने वाली हड़ताल ऐतिहासिक होगी। इस हड़ताल में जिलाभर से आंगनबाडी, आशा व मिड डे मील वर्कर्स, ग्रामीण चौकीदार व सफाई कर्मचारी, मनरेगा, भवन निर्माण मजदूर कारीगर, वन मजदूर, भट्ठा मजदूर, ऑटो वर्कर्स, रेहडी-फुटपाथ, औद्योगिक मजदूर शामिल होंगे। यह बात सीटू राज्य अध्यक्ष कामरेड सुरेखा ने जत्था अभियान के दौरान गावों में मजदूर किसानों को संबोधित करते हुए कही। सीटू जिला सचिव अनिल कुमार ने बताया की एक जनवरी से आठ जनवरी की हड़ताल की तैयारियों के लिए जीप जत्था अभियान चला हुआ है, जिसके माध्यम से विभिन्न गावों में अभी तक निर्माण मजदूरों, मनरेगा मजदूरों, ग्रामीण चौकीदार, सफाई कर्मियों व परियोजना कर्मियों को हड़ताल के प्रति जागरूक किया गया है। सीटू नेताओं ने बताया कि अभी तक जत्थे के माध्यम से तिगड़ाा, घुसकानी, मिताथल, बडेसरा, चांग, सैय, रिवाडी, कालुवास, नाथूवास, पालुवास, नौरंगाबाद, बामला, खरक, कलिंगा, मानेहरू, जाटू लुहारी, पुर, सिवाडा, कुंगड, खेडी दौलतपुर, अलखपुरा, बलियाली, बीरण, दांग कला, सांगवान गावों में नुक्कड़ मीटिंग की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QURoeK

ADD











Pages