भागवत सुनने से होती है अात्मा की शुद्धि: संजय - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 5 January 2020

भागवत सुनने से होती है अात्मा की शुद्धि: संजय

भागवत सुनने से होती है अात्मा की शुद्धि: संजय

भिवानी |
डोबी तालाब स्थित गीता भवन मंदिर में महंत वेदनाथ महाराज के सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा के दूसरे दिन का वाचन करते हुए पंडित अवधेश संजय शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं। शास्त्री ने रविवार काे कथा में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप व क्रिड़ाओं को देखते हुए स्वयं ब्रह्मा भी आश्चर्य चकित रह गए। उन्होंने कहा कि सत्यस्वरूप भगवान श्री कृष्ण ही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने पाप का नाश करने और धर्म की स्थापना करने के लिए धरा पर अवतार धारण किया। शास्त्री ने कहा कि हमें तनाव से मुक्ति पाने के लिए कुछ समय निकाल कर भागवत कथा सुननी या पढ़नी चाहिए जिससे आत्म शुद्धि होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35x660M

ADD











Pages