वहीं बाकी बची जगह में जंगली घास, गोबर और कचरा भरा पड़ा है। जिस कारण गांव व शहर के बरसाती पानी की निकासी बंद है। लोकनिर्माण विभाग ने गंदे पानी की निकासी के लिए एक साइड में पुराना नाला उखाड़कर उस पर नए नाले का निर्माण करवाया था। ग्रामीणों व दुकानदारों ने बताया कि यह नाला सही प्रकार से नहीं बनाया गया।
लोगों ने कहा कि यह नाला सड़क से करीब तीन फुट ऊंचा है। जिसमें बरसाती पानी जाता ही नहीं। ग्रामीण व दुकानदार गुरविंद्र सिंह, जगीर सिंह, महिंद्र सिंह, मंजीत सिंह, सरदारा सिंह, मक्खन सिंह व पवन वर्मा, राजेश सैनी, जसविंद्र सिंह, देवेंद्र नंबरदार, रोशन लाल, जय सिंह, रविंद्र कुमार, शमशेर कबाड़ी और बलजिंद्र सिंह ने कहा कि बरसाती पानी जमा होने से सड़क भी पूरी तरह टूट गई है। जिसके कारण बाइक चालक भी जलभराव के चलते गड्ढे नहीं देख पाते और गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
मेरे कार्यकाल से पहले हुआ नाले का टेंडर : बाबैन के कार्यवाहक सरपंच सूर्या सैनी ने बताया कि इस नाले का टेंडर उनके कार्यकाल से पहले ही हो चुका था और यह नाला पीडब्ल्यूडी विभाग व ठेकेदार ने बनाया था। उन्होंने कहा कि यह नाला गलत बना है।
जेई बोले सड़क से ऊंचा है नाला : पीडब्ल्यूडी के जेई गौरव ने बताया कि पिपली रोड पर पानी की निकासी के लिए जो नाला बनाया गया है वो सड़क से ऊंचा है। जिस कारण पानी उस नाले में नहीं जा पाता। जिस कारण जलभराव सड़क पर रहता है। संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे ताकि इस समस्या का हल निकल सके। पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ ललित ने बताया कि यह नाला पंचायत विभाग ने ही बनवाया हुआ है। ऐसे में यह कहना गलत है कि नाला पीडब्ल्यूडी ने बनाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R2Z920