यूनियन ज्यादा प्रभाव नहीं, 3100 में 2822 बसें सड़क पर उतरीं: सरकार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 8 January 2020

यूनियन ज्यादा प्रभाव नहीं, 3100 में 2822 बसें सड़क पर उतरीं: सरकार

10 लाख से ज्यादा कर्मचारी-मजदूर हड़ताल पर रहे

राजधानी हरियाणा | प्रदेश में बुधवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियों एवं कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर प्रदेश में भी अनेक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हालांकि सरकार का दावा है कि हड़ताल का ज्यादा असर नहीं रहा। प्रदेश में रोडवेज की 2822 बसें सड़क पर उतरीं। जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। एक दिन पहले ही सड़क पर 3100 बसें थी। रोडवेज बसों के चक्का जाम का असर हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में ज्यादा रहा। सिरसा में 145 की अपेक्षा 33, फतेहाबाद में 169 में 73 और हिसार में 225 में 110 बसें ही संचालित हुई।





जबकि बाकि जिलों में असर न के बराबर रहा। इधर, अन्य विभागों में भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारी संगठनों ने दावा किया है कि केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों समेत विभिन्न कारखानों व संगठति क्षेत्रों के कुल 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी-मजूदर हड़ताल पर रहे हैं।



हड़ताली कर्मचारियों ने कार्याल्य के सामने किए प्रदर्शन

हड़ताली कर्मचारियों व मजदूरों ने अपने अपने कार्यलयों व संस्थानों के समक्ष धरने प्रदर्शन किए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी हड़ताली कर्मचारी एवं मजदूर जिला व खंड स्तर पर एकत्रित हुए और शहरों एवं कस्बों मे जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ आक्रोश को प्रकट किया। फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, पानीपत, मानेसर, धारूहेड़ा आदि औद्योगिक क्षेत्र मे भी हड़ताल का असर रहा। कर्मचारियों ने नीतिगत निर्णय के तहत आवश्यक सेवाओं को बाधित नही किया गया।



ककेकू ककेकू ककेकू ककेकू ककेकू

इन मांगों को लेकर की गई हड़ताल

कर्मचारियों की ओर से हड़ताल निजीकरण पर रोक लगाने, एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करवाने, ठेका प्रथा समाप्त करने समेत कई अन्य मांग की हैं। सरकारी विभागों व प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले पार्ट टाइम व अनुबंध कर्मचारियों व मजदूरों को नियमित करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, 21 हजार रुपए न्यूनतम वेतन निर्धारित करने समेत अनेक मांगों को लेकर की गई।

कहां कैसी दिक्कतें आईं

भिवानी: आधा दर्जन बैंकों की शाखाओं में लेन-देन नहीं हुआ। इससे करीब 150 करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा। बैंक बंद होने से उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा।

फतेहाबाद: नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बाकी कर्मचारियों को काम नहीं करने दिया गया। प्रॉपर्टी टैक्स सबंधी काम अटके।

जींद: बिजली निगम के शिकायत केंद्र में 110 में से सिर्फ 40 का समाधान हो पाया। शहर में कई इलाकों में 4 घंटे बिजली गुल रही है। नगर परिषद के 200 से अधिक सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

हिसार: पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी हड़ताल पर रहे सुबह के वक्त पानी की सप्लाई नहीं अाई। नगर निगम में 10 से ज्यादा सेवाएं ठप रहीं।

कुरुक्षेत्र: स्टेट बैंक खुला रहा। बाकियों में काम बंद रहा। पीएनबी में सिर्फ अधिकारी पहुंचे, लेकिन काम नहीं हो पाया।

कैथल: जिले में विभिन्न विभागों के 8041 नियमित कर्मचारियों में से 1060 और 4238 अनुबंधित कर्मचारियों में से 885 हड़ताल पर रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahal News - haryana news union not much effect 2822 buses landed on road in 3100 government


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37RTGCb

ADD











Pages