
पलवल| विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से भगा देने और बिना तलाक दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई उपदेश ने बताया कि किशोरपुर गांव निवासी सुनीता की ओर से दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी भिडूकी गांव निवासी मनोज के साथ 26 अप्रैल-2012 को हुई थी। लेकिन सुसराल पक्ष के लोग शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और ज्यादा दहेज लाने के लिए बार-बार प्रताड़ित करने लगे और उसे घर से भगा दिया। इसी बीच उसे पता चला कि उसका पति मनोज ने जिला मथुरा (यूपी) की तहसील कोसीकलां के गांव बठैन निवासी महीलाल की बेटी बबीता से शादी कर रहा है। जिस पर कुछ मौजीज लोग गांव बठैन पहुंचे और महीलाल से कहा कि मनोज शादीशुदा है और उसका कोई तलाक नहीं हुआ है। लेकिन इसके बावजूद महीलाल ने अपनी बेटी बबीता की शादी मनोज के साथ कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36bLhIe