दो लड़कियां संदिग्ध परिस्थिति में लापता - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 January 2020

दो लड़कियां संदिग्ध परिस्थिति में लापता

पलवल| जिले के शहर और सदर थाना क्षेत्र से दो बालिग लड़कियों के रहस्यमयी परिस्थिति में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी के मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि एक पीडि़ता महिला ने सदर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी 19 वर्षीय बेटी 13 जनवरी की शाम करीब सात बजे बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसका अब तक भी कोई सुराग नहीं लगा। इसी प्रकार एक पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 19 वर्षीय भतीजी 15 जनवरी को बगैर कुछ बताए कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश किया गया। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sEQ4Eu

ADD











Pages