बधाना में गंदे पानी की निकासी न होने से लोगों को हो रही परेशानी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 10 January 2020

बधाना में गंदे पानी की निकासी न होने से लोगों को हो रही परेशानी

बधाना गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण पंचायत में रोष बना हुआ है। लोगों ने अनुसार कई बार समस्या को लेकर प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। गांव के लोगों ने कहा कि गंदगी के चलते बस्ती के घरों में जहरीले जानवर सांप बिछू आदि का घरों से निकलना आम बात हो गई है। जहरीले जानवरों के काटे जाने के चलते छोटे बच्चे डर के साये में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। गंदगी के चलते बस्ती में प्रत्येक घर में बीमारी ने पैर फैलाए हुए है। बुजुर्ग से लेकर छोटे बच्चे तक बीमारी की चपेट में हैं, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं। लोगों ने जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की। पीडब्ल्यूडी उचाना के जेई पवन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर स्टे चला हुआ है। लेकिन नालों को लेकर पुलिस फोर्स मांगी गई है। पुलिस फोर्स के मिलते ही लोगों की समस्या का हल हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37SQ0Qv

ADD











Pages