युवक ने अाेएलएक्स पर डाली थी सेंट्राे बेचने की पाेस्ट, ठगों ने ग्राहक बन फोन-पे इंस्टॉल करा ठगे ‌Rs.‌45 हजार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 16 January 2020

युवक ने अाेएलएक्स पर डाली थी सेंट्राे बेचने की पाेस्ट, ठगों ने ग्राहक बन फोन-पे इंस्टॉल करा ठगे ‌Rs.‌45 हजार

सिटी के जैन कॉलेज रोड पर रहने वाले सिमरनजीत सिंह ने सेंट्रो कार 85 हजार में बेचने के लिए ओएलएक्स पर एक पोस्ट डाली तो फोन पर बातचीत करने के बाद ठग उसके पास पहुंच गए। ठगों ने उसकी गाड़ी की जांच कराई और टेस्ट ड्राइव भी ली। इसके बाद 75 हजार में सौदा तय हो गया।

शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उसकी सेंट्रो कार 2006 मॉडल है। 8 मई 2019 को उसने कार को 85 हजार में बेचने के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट डाली। अगले दिन उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसी दिन शाम को चार व्यक्ति कार देखने पहुंच गए। उसकी कार को देख और टेस्ट ड्राइव लेकर 75 हजार में सौदा तय हो गया। उसने 5 हजार रुपए टोकन मनी फोन-पे एप के द्वारा मौके पर ही ट्रांसफर कर देने की बात कही। लेकिन पैसों के लेन-देन किसी भी एप के जरिए कार बेचने से मना कर दिया। लेकिन वह पैसे फोन-पे एप के जरिए देने पर अड़ा रहा। अगले दिन 10 मई को उसके मोबाइल किया और उससे एप डाउनलोड करा दी। उसने उसे बोला कि पांच हजार रुपए की टोकन मनी भेज रहा है। उसके बाद उसके पास मैसेज आया जिसे उसने ओके करने के लिए कहा। जैसे ही उसने ओके किया तो उसके अकाउंट से पैसे कट गए हैं। उसके पीएनबी तंदूरा बाजार के खाता से पहले 5 हजार, फिर 10 हजार, फिर 20 हजार, उसके कुछ समय बाद 20 हजार, बाद में 20 हजार, फिर 15 हजार, फिर 15 हजार, फिर 15 हजार व फिर 10 हजार रुपए उसके खाते से निकलने के मैसेज आने लग गए। उसने आनन-फानन में एप को अपने फोन से अन-इंस्टॉल कर दिया। जिसके बाद उसके फोन पर बैंक के मैसेज आने बंद हो गए। इसके बाद वह बैंक में पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके अकाउंट से 45 हजार रुपए तो निकल चुके थे बाकी पैसे एप अन-इंस्टॉल होने की वजह से नहीं निकले। पासबुक को अपडेट करवाया तो पता चला कि अकाउंट से फोन पे एप के जरिए 78388779640@ybl यूपीआई आईडी में ट्रांसफर हुए हैं यह अकाउंट येस बैंक में चल रहा है।

अाेएलएक्स पर कार बेचनी पड़ी महंगी, 4 हजार ठगे

अम्बाला सिटी |
तंदूरा बाजार में रहने वाले आशीष अग्रवाल काे अाेएलएक्स पर अपनी बीट कार बेचनी महंगी पड़ गई। ठग ने अपना नाम विकास और लुधियाना निवासी बताया। उसने कार को पसंद किया और सौदा भी कर दिया। जब उसने उसका नंबर सेव करके उसको व्हाट्सएप पर चेक किया तो उसने इंडियन आर्मी न सिर्फ लिखा हुआ बल्कि फोटो भी लगा रखी थी। आशीष ने बताया कि सौदा तय कर उसने उससे पेमेंट करने के लिए फोन पे का नंबर मांगा। नंबर देने के बाद उसने फोन पे वाले नंबर पर कॉल की और उसके बाद फिर अपनी बहन द्वारा पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। इसके बाद दूसरे नंबर से एक महिला का फोन आया। महिला ने पैसे ट्रांसफर करने की बात कहकर आॅनलाइन ट्रांजेक्शन शुरू कर दी अाैर उसके खाते से चार हजार रुपए निकल गए। जब उसके खाते से 4 हजार रुपए निकले तो उसने उस नंबर पर फोन किया तो अाराेपी बहस करने लगा और फोन काट दिया। पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ttFJM7

ADD











Pages