फाॅलोअप: एटीएम काटकर 31 लाख रुपए चोरी का मामला
बैंकों को भी सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं
बातचीत के दौरान एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने पुराने घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस सतर्कता पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। बिजारणिया ने बताया कि बैंकों के एटीएम के साथ होने वाली वारदातों के संदर्भ में पुलिस सतर्क है। जिन मामलों में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए है, उनमें गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि इस विषय में बैंकों को भी सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले भी समय- समय पर निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्देशों में कहा है कि रात के समय सभी एटीएम पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएं और उच्च गुणावत के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जिन एटीएम पर सुरक्षाकर्मी नहीं हैं। उन्हें रात के समय सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखा जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/373eeY7