पिछले कुछ दिनों से फिर एक बार सर्दी ने लोगों को खूब ठिठुराया है। जहां रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम चल रहा था, वहीं दिन में भी गलन रहने से ठंड रही। इससे दिन का अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास ही चल रहा था। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर ही अटका रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से बढ़कर 6.0 पर पहुंच गया। इधर, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब अगले कुछ दिन बारिश के कोई आसार नहीं है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री के आसपास तक जाने की संभावना रहेगी। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा।
यह मौसम फसलों के लिए अच्छा
कृषि अनुसंधान केंद्र बावल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बलबीर सिंह का कहना है कि यह जो मौसम चल रहा है, वह फसलों के लिए अच्छा है। रात में सर्दी और दिन में धूप निकल रही है, इससे गेहूं व सरसों में परिपक्वता आएगी। गेहूं में फुटाव बढ़िया होगा और सरसों में दाने बनने शुरू हो गए, इससे दाने बेहतर बनेंगे।
अगले 5 दिन के संभावित तापमान पर नजर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
12 25.0 8.0
13 27.0 8.5
14 25.0 9.3
15 25.0 9.0
16 26.0 9.5
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hsi9Tv