कई मंत्रियाें से जानकारी बता एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 21 February 2020

कई मंत्रियाें से जानकारी बता एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे


एक युवक से ठगी करने वालों ने कहा कि उनके कई मंत्री जानकार हैं और उनकी अच्छी सेटिंग है। वे एफसीआई में नौकरी दिला देंगे। इस तरह युवक काे झांसे में लेकर उससे 10 लाख ठग लिए। अम्बाला सदर पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी सेक्टर-10 के परीक्षित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

परीक्षित ने कहा कि सितंबर 2017 में सिटी के उत्तम नगर के निशांत के साथ हुई। उसने कहा कि वह उसके पिता सुशील शर्मा, मां अनुराधा, कमल चौधरी तथा नीलोखेड़ी का कर्मबीर एफसीआई में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। निशांत ने उसे सिटी के महक होटल में बुलाया। वहां पर कमल प निशांत ने उससे कहा कि कमल, निशांत, सुशील, अनुराधा व रमन सभी जरूरतमंदों को पैसे लेकर सरकारी नौकरी लगवाते हैं। कुछ मंत्री भी उनके जानकार हैं। जब परीक्षित ने उनसे पैसे के लिए पूछा तो उन्होंने 10 लाख रुपए मांगे। अक्टूबर 2017 में उसने अपने भाई ऋषभ के खाते से निशांत व सुशील के जाॅइंट अकाउंट में 50 हजार रुपए डाल दिए। फिर उसने नवंबर में उनके जाॅइंट अकाउंट में 25 हजार डलवाए। नवंबर में निशांत व अनुराधा को 70 हजार दिए। इसके बाद उसने दो लाख रुपए कमल को तथा 1.95 लाख रुपए निशांत को दिए। फिर जनवरी 2018 में उसना अपनी मां के अकाउंट से एक लाख रुपए निकालकर निशांत की मां अनुराधा को दिए। इस तरह उसने कई बार उन्हें पैसे की अदायगी की। इसके बाद कमल ने उसके वाट्सएप पर जाॅइनिंग लेटर भेजा। उसे जून में जाॅइन करना था। उन्होंने कहा कि असल काॅपी डाक से पहुंच जाएगी। जिसके बाद मेडिकल होगा और फिर एफसीआई में जाॅइनिंग हो‌गी। इसके बाद भी आरोपियों के खाते में पैसे डलवाए। इसके बाद आरोपियों ने न तो जाॅइनिंग लेटर दिया और न ही नौकरी लगाई। आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपए ठग लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vVOT4G

ADD











Pages