ट्रेन में फौजी से रिश्वत लेने वाले सब-इंस्पेक्टर को एसपी ने किया सस्पेंड - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 21 February 2020

ट्रेन में फौजी से रिश्वत लेने वाले सब-इंस्पेक्टर को एसपी ने किया सस्पेंड


अब गूगल-पे अकाउंट के जरिए खोली जाएगी रिश्वत की पोल

डीलक्स ट्रेन में फौजी से 20 हजार की रिश्वत लेने के मामले में एसपी रेलवे ने चंडीगढ़ में तैनात सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। शिकायत श्रीनगर में तैनात एवं गुजरात के अहमदाबाद निवासी राठौरी किरण कुमार ने की थी। मामले की प्राथमिक जांच जीाआरपी अम्बाला कैंट ने पूरी कर गुरुवार को एसपी के पास भेज दिया था। इसी जांच में रिश्वत की बात सामने आई थी। इसी आधार पर एसपी ने सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

एसपी ने शुक्रवार को जारी आदेशों में कहा कि निलंबित रहने तक सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार का हेडक्वार्टर जीआरपी लाइन अम्बाला सिटी रहेगी। इसके अलावा जीआरपी ने वेतन के साथ मिलने वाले अलाउंसेज भी काटे जाएंगे। सर्विस नियम के मुताबिक निलंबित सब इंस्पेक्टर को आधा वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा एसपी ने जीआरपी डीएसपी अम्बाला कैंट को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं। रिश्वत के इस मामले की पोल अब सब इंस्पेक्टर के बेटे का गूगल-पे अकाउंट खोलेगा। जिसमें उसने 20 हजार की रकम ट्रांसफर कराई थी। इसके अलावा पुलिस को अंदेशा है कि पुलिस कर्मी अन्य मामले में भी गूगल पे ट्रांसपोर्ट कराता होगा। इसीलिए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि शिकायतकर्ता फौजी छुट॰टी पर है और जब वह चंडीगढ़ से 6 पेटी शराब लेकर चढ़ा तो उसके साथ पुलिस कर्मी ने सेटिंग कर ली थी और अपने बेटे के गूगल अकाउंट में यह राशि ट्रांसफर कर ली थी। शिकायतकर्ता की इन्हीं आरोपों के आधार पर जब जांच हुई तो सामने आया कि रिश्वत का मामला है। हालांकि इस मामले में फौजी 20 हजार की रिश्वत लेकर छूट गया है। लेकिन फौजी मामले में निलंबित हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Q16p4

ADD











Pages