अम्बाला सिटी | स्टेट क्राइम ब्रांच (मानव तस्करी निरोधक यूनिट) पंचकूला व चाइल्ड लाइन अम्बाला ने अाॅपरेशन मुस्कान के तहत 11 बच्चों काे सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के समक्ष पेश किया। घर से काफी समय से लापता चल रहे इन बच्चों में 3 लड़कियां व 8 लड़के शामिल हैं जोकि अम्बाला शहर कपड़ा मार्केट बस स्टैंड के आसपास घूमते हुए मिले। स्टेट क्राइम ब्रांच के एएसआई राजेश कुमार के मुताबिक इन बच्चों के माता-पिता से संपर्क होने तक सीडब्ल्यूसी ने इन्हें अम्बाला शहर स्थित बाल भवन में रखा है। इनमें से एक बच्चा बेगूसराय बिहार से, एक बच्चा करनाल से, एक बच्चा इलाहाबाद, एक बच्चा चंदौसी मुरादाबाद, एक बच्चा मधुबनी व 4 बच्चे अम्बाला के आसपास के रहने वाले हैं । मौके पर हेडकांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, चाइल्ड लाइन अम्बाला के काउंसलर अजय तिवारी, टीम मेंबर गजेंद्र, संगीता, नीरज व अभय मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/395Q7bU