पोल फ्री सदर रोड की अंडरग्राउंड तार में फॉल्ट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 February 2020

पोल फ्री सदर रोड की अंडरग्राउंड तार में फॉल्ट


बिजली बंद हुई ताे महिला ने जेई काे फाेन कर बाेला- कपड़े धाेने की मशीन लगा रखी है, जल्दी सप्लाई चालू कराे

कैंट का सदर राेड अंडरग्राउंड बिजली तार होने से पाेल-फ्री तो हो गया है लेकिन अगर तार सड़ जाए ताे उसे ठीक करने में ही तीन घंटे लग रहे हैं। इसके कारणा सदर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लंबा पावर कट झेलना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने अाया, जब सदर पोस्ट ऑफिस के सामने अंडरग्राउंड बिजली तार के ट्रंच में से धुआं उठने लगा। फॉल्ट को ठीक करने में वैसे तो क्वालिटी सब-डिवीजन नंबर दो को करीब 15 मिनट ही लगे, लेकिन ट्रंच का भारी भरकम स्लैब उठाने में ही बिजली निगम के कर्मचारियाें काे तीन घंटे लग गए। फॉल्ट को ठीक करने के लिए जब सदर एरिया में बिजली सप्लाई बंद की गई तो जेई के फोन की घंटियां बजनी शुरू हो गई। इसी बीच जेई प्रवीण को एक महिला ने फोन कर बाेला कि बिजली गए 20 मिनट हो गए हैं और मैंने आज घर में कपड़े धोने के लिए मशीन लगा रखी है, इसलिए बिजली सप्लाई जल्द चालू कराे। जेई ने भी फॉल्ट ठीक होने के साथ ही सप्लाई चालू करने की बात महिला से कही। बता दें कि विजय र| चौक से लेकर सब्जी मंडी चौक तक सदर बाजार रोड को एक साल पहले पोल फ्री किया गया है। एक्सईएन पवन नरूला ने बताया कि यह राेड सब-डिवीजन नंबर एक और दो के एरिया में आती है। दाेनाें एसडीअाे काे बुलाकर विचार किया जाएगा।

जोर लगाकर हईशा... सदर बाजार रोड पर स्लैब उठाते बिजली कर्मी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news fault in underground wire of pole free south road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bikGgG

ADD











Pages