134-ए: 2 बार मांगने पर भी प्राइवेट स्कूल विभाग काे नहीं दे रहे सीटों का ब्याैरा, आवेदन पाेर्टल हुअा बंद - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 29 February 2020

134-ए: 2 बार मांगने पर भी प्राइवेट स्कूल विभाग काे नहीं दे रहे सीटों का ब्याैरा, आवेदन पाेर्टल हुअा बंद


शिक्षा विभाग ने शिक्षा नियमावली 134-ए काे लेकर आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी है। 25 फरवरी काे शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अभी आवेदन नहीं लिए जा रहे। इसकी वजह यह है कि प्राइवेट स्कूल शिक्षा विभाग अधिकारियाें के बार-बार कहने पर भी अाॅनलाइन पाेर्टल पर सीटाें का ब्याैरा नहीं दे रहे। जिस कारण पाेर्टल पर आवेदन के दाैरान काफी कम स्कूल ही अावेदकाें काे शाे हाे रहे हैं। विभाग ने कुछ दिन के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी है। दूसरी अाेर प्राइवेट स्कूलाें काे सीटाें की जानकारी जल्द देने के लिए कहा है। हैरानी यह है कि विभाग के जाॅइंट डायरेक्टर सितेंद्र सिवाच ने भी प्राइवेट स्कूल प्रमुखाें की 18 फरवरी काे मीटिंग ली थी। इसमें दूसरी बार स्कूलाें काे सीटाें की संख्या बताने के लिए कहा था।

विभाग के अागामी निर्देशाें तक एडमिशन पाेर्टल काे लंबित कर दिया है। कई प्राइवेट स्कूलाें ने अभी भी पाेर्टल पर सीटाें का ब्याैरा नहीं दिया है। स्कूलाें काे सीटाें की संख्या बताने के लिए कहा है। स्कूल पाेर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।
सुधीर कालड़ा, डिप्टी डीईअाे, अम्बाला।

अाॅफलाइन नहीं लिए जाएंगे अावेदन

134-ए में कक्षा दूसरी से 12वीं तक प्राइवेट स्कूलाें काे मेधावी छात्राें के लिए कक्षा की 10% सीटें अारक्षित रखनी हाेती हैं। विभाग प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बच्चाें का एडमिशन करवाता है। इसलिए 25 फरवरी काे अाॅनलाइन आवेदन शुरू हुए थे, जाेकि 20 मार्च तक िकए जा सकेंगे। अबकी बार पेरेंट्स काे अाॅनलाइन आवेदन ही करना हाेगा। अाॅफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलाें काे बीईअाे करेंगे रिजेक्ट

अम्बाला में 282 प्राइवेट स्कूल हैं। इनके अलावा कई एेसे स्कूल भी 134-ए के पाेर्टल पर सीटाें की संख्या बता रहे हैं जाेकि गैर-मान्यता प्राप्त हैं। इन स्कूलाें का अगर बच्चा अाॅप्शन भरता है अाैर उसका एडमिशन स्कूल में हाे जाता है ताे बच्चे का एडमिशन रद्द हाे जाएगा। इसलिए पेरेंट्स काे भी संबंधित बीईअाे अाॅफिस से जानकारी लेनी चाहिए कि जिस स्कूल में वह अपने बच्चे का एडमिशन करवा रहे हैं, क्या वह मान्यता प्राप्त है। हालांकि विभागीय अधिकारियाें का कहना है कि गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल अगर सीटाें की जानकारी पाेर्टल पर भरते हैं ताे बीईअाे उसे रिजेक्ट करेंगे ताकि काेई बच्चा उस स्कूल काे न भर पाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I3RzAa

ADD











Pages