गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार काे अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। चुडियाला निवासी कुलप्रीत ने गांव के सरपंच द्वारा उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने बारे अपनी शिकायत गृहमंत्री के समक्ष रखी। इसी प्रकार हिसार के सरसोद निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि उसकी शादी साल 2016 में हुई थी। बिचौलिये सुरेश सोनी ने उससे दो लाख रुपए लिए थे। शादी के 10 दिन बाद ही प|ी घर से ज्वेलरी संबंधी सारा सामान लेकर फरार हो गई। मामले में सुरेश की मिलीभगत है। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। कैथल जिले के गांव बूची निवासी संदीप, मोहन, ज्ञान सिंह, जगदीश चंद व अन्य ने गांव के सरपंच द्वारा मिट्टी का अवैध खनन करने बारे व माइनिंग विभाग द्वारा शिकायत के आधार पर मौके से चार ट्रैक्टर व एक जेसीबी जब्त करने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई न किए जाने बारे अपनी शिकायत रखी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32F0u4C