नाइट डोमिनेशन :1365 वाहन जांचे, 37 के पास अधूरे मिले कागज, 28 को अवैध शराब समेत किया गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 28 February 2020

नाइट डोमिनेशन :1365 वाहन जांचे, 37 के पास अधूरे मिले कागज, 28 को अवैध शराब समेत किया गिरफ्तार


नाइट डोमिनेशन के तहत पुलिस की 124 चैकिंग पार्टियों ने जिले में रातभर जांच अभियान चलाया। इस दौरान 1365 वाहन व 95 सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई। 37 वाहनों के चालान काटे गए और 28 व्यक्तियों को शराब की अवैध बिक्री करते हुए पकड़ा और 430 बोतल अवैध शराब बरामद की। एसपी संगीता कालिया के निर्देश पर जिले भर की 80 प्रतिशत पुलिस फेार्स ने गुरुवार रात दस बजे से शुक्रवार सुबह चार बजे तक जिले के सभी मुख्य मार्गों व चौराहों पर नाकेबंदी की और 1365 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 37 वाहन चालकों के पास कागजात अधूरे मिलने पर चालान काटे गए।

इसके अलावा अपराध की रोकथाम के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ रात को होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं समेत 95 स्थानों की जांच की गई। 124 पुलिस पार्टियों ने रात को जिले में अलग अलग स्थानों से 28 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए। जिनके कब्जे से अवैध शराब की 430 बोतल बरामद की। जुआ अधिनियम के तहत 6 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 16 हजार 645 रुपये बरामद किए गए। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 45 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया। चैकिंग के दौरान 8 संदिग्ध व्यक्तियों के पर्चा अजनबी काटे गए।

एसपी संगीता कालिया ने बताया कि जिला पुलिस की तरफ से अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अवैध शराब रखने व बेचने वालों पर अंकुश लगाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भविष्य में इस प्रकार के अभियान चलाएं जाएंगे।

भिवानी। नाइट डाेमिनेशन अभियान चला वाहनाें काे जांचते पुलिस कर्मी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news night domination 1365 vehicle checks 37 incomplete papers found 28 arrested with illegal liquor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T9v4Ak

ADD











Pages