1984 जैसा फिर नहीं होने देंगे, जेड सुरक्षा वाले नेता लोगों के बीच जाएं: हाईकोर्ट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 February 2020

1984 जैसा फिर नहीं होने देंगे, जेड सुरक्षा वाले नेता लोगों के बीच जाएं: हाईकोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पुलिस का रवैया पेशेवर नहीं, ब्रिटेन की पुलिस क्या मंजूरी लेकर कार्रवाई करती है?

दिल्ली में सीएए को लेकर हुई हिंसा में बुधवार को 14 और लोगों ने अस्पतालों में दम तोड़ दिया। इसी के साथ मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। 250 लोग जख्मी हैं। छिटपुट हिंसा छोड़ दें तो बुधवार को दिल्ली शांति बहाली की ओर बढ़ती दिखी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भाईचारा बनाए रखने की अपील की। लेकिन, दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले आधी रात और फिर बुधवार दोपहर 3 घंटे तक सुनवाई की। जस्टिस मुरलीधर के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा, ‘हम दिल्ली में 1984 जैसे हालात नहीं बनने देंगे। इसलिए जो जेड सिक्योरिटी वाले नेता हैं, वे तत्काल सड़कों पर उतरें। लोगों को बीच जाएं। उन्हें समझाएं, ताकि उनमें भरोसा कायम हो सके।

आरोप: आप नेता की छत से पथराव में हुई आईबी कर्मी की मौत

चांदबाग में आईबी कर्मी अंकित शर्मा का शव मिला है। उनके पिता रविंद्र कुमार ने कहा कि अंकित जब ड्यूटी से लौट रहे थे तो आप नेता ताहिर हुसैन के इमारत से 15-20 लोगों ने पथराव कर दिया। 5-6 लोगों ने चाकू से हमले किए।

कोर्ट लाइव: जज ने कपिल मिश्रा का वीडियो खुद चलाकर कहा-भाजपा नेताओं पर केस हो

हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस का पक्ष रखने आए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि क्या आपने कपिल मिश्रा के भाषण का वीडियो देखा है?

{मेहता: नहीं।

{कोर्ट: क्या पुलिस ने देखा है?

{मेहता: दो वीडियो देखे हैं लेकिन एक वीडियो नहीं देखा। (जिस वीडियो को नहीं देखने की बात कही, वही मिश्रा का था)।

इस पर जज मुरलीधर ने खुद वीडियो चलाया। कहा- मेहता जी! इसमें पुलिस अफसर भी है। अब आप पुलिस कमिश्नर को कहें कि भड़काऊ बयान देने वाले भाजपा नेता कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर पर मामला दर्ज करें।

{मेहता: केंद्र को भी पक्षकार बनाया जाए, क्योंकि कानून-व्यवस्था उसी के पास है।

{कोर्ट: नेता जब कमिश्नर के सामने ही ऐसे बयान देने लगे तो क्या कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। शेष | पेज 7 पर

एनएसए अजित डोभाल बुधवार को सड़कों-गलियों में घूमते दिखे। एक लड़की के सवाल पर उन्होंने कहा- इंशाअल्लाह शांति बनी रहेगी।

गलियों में घूमे एनएसए डोभाल, कहा- इंशाअल्लाह शांति होगी

खिड़कियों से झांकता खौफ

मानवता ही मार्ग...

‘आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना होगा। मानवता एक समुद्र है। यदि समुद्र की कुछ बूंदें सूख भी जाती हैं तो समुद्र मैला नहीं होता।’
- महात्मा गांधी

{अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर निचली अदालत में केस चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट को बताया कि इन नेताओं के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं।

गाज: 5 अफसरों को बदला

दिल्ली के 5 आईपीएस अफसरों को बदल दिया गया है। इनमें एसीपी एसडी मिश्रा, एमएस रंधावा, डीसीपी पी मिश्रा, डीसीपी संजय भाटिया, एसीपी शंखधर शामिल हैं।

{106 लोगों को हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 18 केस दर्ज हैं।

राजधानी दहली...अब तक 27 मौतें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahal News - haryana news jade security leaders should go among people as 1984 does not happen again high court
Bahal News - haryana news jade security leaders should go among people as 1984 does not happen again high court
Bahal News - haryana news jade security leaders should go among people as 1984 does not happen again high court


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cezAVq

ADD











Pages