प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ उठाएं गर्भवती : सीडीपीअाे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 February 2020

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ उठाएं गर्भवती : सीडीपीअाे


शहरी क्षेत्र की सभी पीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें पीएचसी में कार्यरत सभी मेडिकल आॅफिसर, एएनएम और महिला एवं बाल विकास विभाग से सभी सुपरवाइजरों ने भाग लिया। इसमें योजना के बारे में शपथ भी दिलाई गई। डीसी जितेन्द्र दहिया के निर्देशानुसार व जिला कार्यक्रम अधिकारी नीना खत्री के मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र के सभी पीएचसी में शहरी बाल विकास परियोजना अधिकारी रशिमा बाला द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। अध्यक्षता डब्ल्यू.सीडीपीओ रशिमा बाला द्वारा की गई।

देश में हर तीसरी महिला कुपाेषित : रशिमा बाला

रशिमा बाला ने बताया कि स्कीम की शुरूआत 1 जनवरी 2017 से प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी। जिसका उद्देश्य गर्भाकाल में कुपोषण को दूर करके स्वस्थ बच्चों को जन्म देना है। देश में हर तीसरी महिला कुपोषित है और हर दूसरी महिला अनिमिया से पीड़ित है। बिना किसी भेदभाव के सभी गर्भवतियों को जिन्हें पहला बच्चा होने वाला है उन्हें लाभ दिया जाता है। पहली किश्त गर्भवती द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाते ही उसके खाते में 1 हजार का सीधा लाभ दिया जाता है। दूसरी किस्त 180 दिन के बाद 2 हजार और तीसरी किस्त बच्चे के टीकाकरण पूरा होने पर 2 हजार लाभार्थी के खाते में आ जाते हैं।

पीएचसी में शपथ लेती आंगनबाड़ी वर्कर व अन्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahadurgarh News - haryana news take advantage of pradhan mantri maternity vandana yojana to get pregnant cdp


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vllDo3

ADD











Pages