2 करोड़ का लोन दिलाने के लिए 16 लाख कमीशन लिया; लेकिन पास एक करोड़ ही हुए, पीएनबी के एजीएम समेत 5 पर केस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 8 February 2020

2 करोड़ का लोन दिलाने के लिए 16 लाख कमीशन लिया; लेकिन पास एक करोड़ ही हुए, पीएनबी के एजीएम समेत 5 पर केस

पानीपत.ब्लू स्टार आलमीरा के मालिक राजकुमार आहूजा ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एजीएम, मैनेजर, सीए व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दाे कराेड़ रुपए का लाेन दिलाने का झांसा देकर पंजाब नेशनल बैंक के अफसराें व उनके दलालाें ने 16 लाख रुपए कमीशन के ले लिए, लेकिन एक करोड़ का लोन ही पास किया। शेष एक करोड़ के लिए और कमीशन मांगा। नहीं देने पर उद्यमी, उसके बेटाें काे जान से मारने और बिजनेस काे बर्बाद करने की धमकी दी। उद्यमी ने गुप्त कैमरे से दलालाें की बातचीत की रिकाॅर्डिंग भी कर ली।


चांदनी बाग थाना पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के जीटी रोड लालबत्ती चौकस्थित सेंट्रलाइज लोन प्रोसेसिंग सेंटर (सीएलपीसी) के सहायक जनरल मैनेजर पवन भाटिया, समालखा ब्रांच के मैनेजर राकेश ग्राेवर, मैनेजर के बेटे संकल्प ग्राेवर, सीए गुलशन चुघ, सतबीर गाेयल और महादेव ट्रैडर्स कंपनी के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

2 करोड़ का लोन देने के लिए बनवाई 4 फर्में

दर्ज केस के अनुसार सनाैली राेड निवासी राजकुमार आहूजा पुत्र हीरालाल आहूजा की ब्लू-स्टार स्टील इंडस्ट्रीज और ब्लू स्टार एलमीरा प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दाे फर्म हैं। समालखा की पीएनबी ब्रांच में लिमिट बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। आराेप है कि एजीएम व मैनेजर ने उसकाे अपने सहयाेगी सीए गुलशन चुघ व सतबीर गाेयल से मिलने भेजा। दाेनाें ने उसे 4 नई बिजनेस फर्म बनाने की सलाह दी और कहा कि चाराें पर 50-50 लाख रुपए सीसी लिमिट मैनेजर से पास करा देंगे। इसकी एवज में 16 लाख रुपए कमीशन मांगा।

उद्यमी ने अपने बेटे सागर व अर्जुन के नाम से अर्जुन इंटरप्राइजिज व सागर इंटरप्राइजिस, बहन राेमा के नाम से सालूजा इंटरप्राइजिस और दाेस्त श्याम सुंदर के नाम से श्याम सुंदर इंटरप्राइजेज फर्म बनाई। चाराें फर्म की जमीन तहसील में चढ़वाकर बैंक ने उसे सेंक्शन लेटर दे दिया। दाेनाें बेटाें की फर्माें के लाेन के एक कराेड़ रुपए पास हाेने पर उसने कमीशन के 12 लाख रुपए राकेश ग्राेवर की साथी की फर्म महादेव ट्रैडर्स में जमा करा दिए। जबकि गाेल्ड लाेन लेकर उसने 4 लाख रुपए गुलशन व सतबीर काे दिए। बाकी की दाे फर्माें का अब तक लाेन नहीं पास हुआ।

मैनेजर का बेटा था उद्यमी की आलमीरा कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर
उद्यमी का कहना है कि मैनेजर का बेटा संकल्प ग्राेवर बलैसिंग आलवेज इंटरनेशनल नाम से फर्म चलाता है। साथ ही उनकी फर्म का भी डिस्ट्रीब्यूटर है। आराेप है कि माल के लिए उसने ब्लू स्टार कंपनी में 16 लाख रुपए जमा कराए थे। करीब एक लाख रुपए का माल दे दिया। फिर आराेपी अपने रुपए वापस मांगने लगे। उसने बैंक में लाेन के लिए सिक्याेरिटी के ताैर पर दाे चेक दिए थे। आराेप है कि मैनेजर ने 1 कराेड़ का लाेन पास हाेने पर दाेनाें चेक के माध्यम से 16 लाख रुपए वापस ले लिए। जबकि माल की पेमेंट अब तक नहीं की।

दबाव डालने को दर्ज कराया केस
मैनेजर राकेश ग्राेवर ने कहा कि राजकुमार आहूजा का सीए लाेन के लिए आया था। 4 फर्माें पर लाेन के कागजात तैयार हुए। इसमें से दाे फर्म पर एक कराेड़ का लाेन दे दिया। अब उच्चाधिकारियाें ने बाकी के दाे फर्म के लाेन पर आपत्ति लगा दी। राजकुमार के खाते का लेनदेन ठीक नहीं था, उसे लेनदेन ठीक करने के लिए बाेला था। बैंक के नियम है कि गाइडलाइन पूरी हाेंगी, तभी लाेन पास हाेगा। रही बात बेटे कि ताे उसे राजकुमार ने ही डिस्ट्रीब्यूटर बनाया था। 5 लाख सिक्याेरिटी व 11 लाख रुपए और लिए थे। कभी काेई माल नहीं दिया। धमकाने लगा। फिर मैसेज कर अपने 16 लाख रुपए मांगे ताे जबाव नहीं दिया। तब उसे लीगल नाेटिस दिया था। लाेन पास हाेने पर खुद ही बेटे के 16 लाख रुपए वापस किए हैं। राजकुमार द्वारा लगाए गए सारे आराेप बेबुनियाद हैं। उसने दबाव बनाने के लिए केस दर्ज कराया है।

6 लाख कमीशन लेकर 2 बार पहले करा चुका था लाेन
उद्यमी ने खादी आश्रम स्थित पीएनबी ब्रांच से 21 जून 2018 काे 1.10 कराेड़ का लाेन लिया था। तब यहां राकेश ग्राेवर मैनेजर था। आराेप है कि उसने व एजीएम ने लाने पास किया था। तब भी दाेनाें ने 4 लाख रुपए कमीशन लिया था। फिर राकेश का समालखा ब्रांच में तबादला हाे गया। लाेन की जरूरत हाेने पर 6 सितंबर 2018 काे समालखा पीएनबी ब्रांच से 60 लाख की सीसी लिमिट व 11 लाख रुपए का जनरेटर लाेन लिया। यह लाेन मैनेजर ग्राेवर ने पास किया और दो लाख रुपए कमीशन लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/379UWj6

ADD











Pages