खटीक मंडी में 2 पक्षों में पत्थरबाजी बीच-बचाव कर रहे 2 पुलिसकर्मी घायल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 21 February 2020

खटीक मंडी में 2 पक्षों में पत्थरबाजी बीच-बचाव कर रहे 2 पुलिसकर्मी घायल


अम्बाला | कैंट की खटीक मंडी में वीरवार देर रात रंजिश के चलते 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंटें-पत्थर बरसाए। सूचना पाकर हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी से राइडर पर ईएसआई दलबीर सिंह और एसपीओ तरसेम सिंह पत्थरबाजी रुकवाने पहुंचे तो युवकों ने उन पर ईंटें बरसाकर घायल कर दिया अाैर राइडिंग बाइक भी तोड़ दी।

झगड़े में 3 लोगों की कारों के शीशे भी ताेड़ दिए गए। कैंट थाना पुलिस ने घायल एसपीओ तरसेम सिंह की शिकायत पर पत्थरबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों से कितने लोग थे झगड़े में शामिल थे, एफअाईअार में इसका जिक्र नहीं है। पुलिस ने सरकारी ड॰यूटी में बाधा पहुंचाने, मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत 7 धाराओं में केस दर्ज किया है।

तीन कारों के शीशे टूटे

पत्थरबाजी खटीक मंडी और हाउसिंग बोर्ड के बीच वाली गली में हुई। कुछ युवकों में कहासुनी हुई। तभी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में राम दरबार मंदिर की अोर ग्वालमंडी के युवक खटीक मंडी चौक पर पहुंचे और पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे दीना की मंडी की तरफ जाने वाली रोड पर खड़ी मारुति, सेंट्रो और इनोवा कार के शीशे टूट गए। कुछ ई-रिक्शा, घरों के शीशे और बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news in khatik mandi 2 policemen intercepting stones in two sides injured
Ambala News - haryana news in khatik mandi 2 policemen intercepting stones in two sides injured


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37OnEqb

ADD











Pages