कॉलेज लाइब्रेरी से इश्यू किताबों का जुर्माना भरने के लिए छात्र ने महिला प्रोफेसर का पर्स चुराया, गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 21 February 2020

कॉलेज लाइब्रेरी से इश्यू किताबों का जुर्माना भरने के लिए छात्र ने महिला प्रोफेसर का पर्स चुराया, गिरफ्तार


जीएमएन कॉलेज में लाइब्रेरी से इश्यू बुक्स को समय पर जमा नहीं कराने से लगे फाइन काे भरने के लिए स्टूडेंट ने टीचर का पर्स चाेरी कर लिया। बीए सेकंड ईयर के स्टूडेंट एवं कैंट के कीर्ति नगर निवासी आकाश सोनी ने जिस पर्स काे चुराया उसमें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की 4 आंसरशीट और 20 हजार रुपए समेत दस्तावेज थे। यह पर्स हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. रितु गुप्ता का था जिसे उन्हाेंने हिंदी विभाग के कमरे में अलमारी में रखा था।

शिकायतकर्ता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. रितु गुप्ता ने बताया कि उनके विभाग में टीचर्स ने अपना सामान रखने के लिए अलमारी रखी हुई है। वीरवार को लेक्चर के लिए क्लास में जाते वक्त पर्स इसी अलमारी में रखा था। पर्स में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की पुनर्मूल्यांकन की 4 उत्तर-पुस्तिकाएं, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूटर की चाबी, घर की चाबी, वोटर कार्ड, लगभग 20 हजार रुपए थे। जैसे ही वह पर्स रखकर सुबह 10:30 बजे लेक्चर लेने गईं तो पीछे से छात्र आकाश कमरे में घुस गया। सभी टीचर अपनी-अपनी क्लास में थीं, इसलिए आकाश किताब ढूंढने का नाटक करते हुए अलमारी से उनका पर्स निकाल अपने पिट्ठू बैग में डालकर बिना कोई क्लास लगाए ही कॉलेज से चला गया। चोरी से कॉलेज स्टाफ में हलचल मची तो शिकायत रेजिमेंट चौकी को दी गई। वहीं, कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्टाफ ने फुटेज देखी ताे छात्र अाकाश पर शक हुअा। चूंकि छात्र 1-2 अन्य मामलों में भी संलिप्त रहा है। उसे काॅलेज बुलाकर पूछताछ की गई। संस्कृत विभाग के प्रोफेसर ने छात्र से बात की अौर कहा कि उनके लिए केयू की 4 आंसरशीट महत्वपूर्ण हैं जो यूनिवर्सिटी के पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रो. रितु को दी थी, लेकिन छात्र ने बहाने लगाने शुरू कर दिए। छात्र काे सीसीटीवी फुटेज की बात कही तो खुद काे फंसता देख उसने चोरी को कबूल लिया। जिसके बाद पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।

कॉलेज भी छात्र पर कार्रवाई करेगा: प्रिंसिपल डाॅ. राजपाल

शुक्रवार काे कॉलेज की छुट्टी थी, इसलिए छात्र पर कार्रवाई नहीं की गई। छात्र कई तरह के बहाने लगा रहा है। आंसरशीट नाले में गिरने से खराब हो गई है जिसके बारे में यूनिवर्सिटी को लिखा जाएगा और एफआईआर की कॉपी भी प्रेषित की जाएगी, ताकि यूनिवर्सिटी को हकीकत के बारे में बताया जा सके। वर्किंग-डे में कॉलेज छात्र के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
डाॅ. राजपाल सिंह, प्रिंसिपल, जीएमएन कॉलेज

छात्र बोला- समय से बुक्स वापस न करने से फाइन बढ़ता जा रहा था

छात्र ने चोरी करने की वजह बताई कि कॉलेज की लाइब्रेरी से उसने कुछ बुक्स इश्यू कराई थी। यह बुक्स जब समय पर जमा नहीं कराई तो उसका फाइन काफी ज्यादा हो गया था। फाइन भरने के लिए उसने कॉलेज से अपनी टीचर का अलमारी से रखा पर्स चुरा लिया।

प्रो. रितु ने शिकायत दी कि पर्स में 20 हजार थे, छात्र बोला- 80 रुपए ही निकले

छात्र की निशानदेही पर पर्स को बरामद करने के लिए पुलिस बीडी स्कूल के पास पहुंची तो पर्स नाले में पड़ा मिला, लेकिन उसमें नकदी नहीं थी। आरोपी छात्र ने पुलिस को तर्क दिया कि पर्स में 80 रुपए थे जो उसने निकालकर खाने-पीने में खर्च कर दिए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल अाराेपी युवक 20 हजार रुपए के बारे में कुछ नहीं बता रहा है। उसने 80 रुपए निकालने की बात कबूल की है। इसलिए पुलिस शुक्रवार को दोबारा से नाले पर पहुंची और दोबारा से नाला चेक किया ताे उसमें से एक डिब्बी मिली, जिसमें 200 रुपए थे। इंचार्ज ने बताया कि तफ्तीश जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37N03WP

ADD











Pages