न्यौली कलां में खेलते हुए 22 माह का बच्चा पानी की बाल्टी में गिरा, मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 23 February 2020

न्यौली कलां में खेलते हुए 22 माह का बच्चा पानी की बाल्टी में गिरा, मौत


हिसार | न्यौली कलां गांव स्थित ईंट भट्ठे पर खेलते हुए 22 माह का बच्चा पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए थे। वहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार न्यौली कलां गांव में मूलरूप से राजस्थान के गांव ललाना निवासी सतपाल अपने परिवार के साथ ईंट-भट्ठे पर काम करता है। वहीं पर एक झोपड़ी में रहता है। दोपहर को सतपाल खाना खा रहा था। इससे कुछ दूरी पर 22 माह का बेटा गौतम खेल रहा था। अचानक वह खेलते हुए पानी की बाल्टी में गिर गया था। जब उसे संभाला तो हालत गंभीर थी। अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38P9Qgm

ADD











Pages