भिवानी | विश्वकर्मा शिक्षा एवं कल्याण समिति की बैठक 23 फरवरी को कुसुंभी मोड़ स्थित समिति के निर्माणाधीन भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रधान महाबीर सिंह करेंगे। समिति कोषाध्यक्ष राजेन्द्र छपारिया व महासचिव राजपाल सिंह ने बताया कि बैठक में निर्माणाधीन भवन में स्कूल संचालन के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में जांगड़ा समाज के सभी बुद्धिजीवी लोग व समिति सदस्य भाग लेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wuLlqz