रेलवे राेड पर राहगिरी 23 काे, एसडीएम ने ली बैठक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 20 February 2020

रेलवे राेड पर राहगिरी 23 काे, एसडीएम ने ली बैठक


शहर के रेलवे रोड पर राहगिरी मिलकर रहो, खुलकर जियो इवेंट का आयोजन 23 फरवरी की सुबह शहर होगा। इस बार की राहगिरी का थीम हरियाणा के कालीदास के रूप में विख्यात सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद की गायन शैली को समर्पित रहेगा। झज्जर जिला में जनभागीदारी से लोकप्रिय साबित हो रहे राहगीरी मिलकर रहो, खुलकर जियो का इवेंट सामाजिक सद्भाव की दिशा में भी सार्थकता सिद्ध कर रहा है। इसके चलते एसडीएम तरुण कुमार ने गुरूवार को राहगीरी के आयोजन को लकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

खेल स्पर्धा भी हाेगी

एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने बताया कि सांस्कृतिक मंच से राहगीरी में सूर्य कवि लख्मीचंद को याद किया जाएगा वहीं योग, बैडमिंटन, रस्साकसी, स्लो साइकिलिंग रेस, कैरमबोर्ड, कबड्डी, मुक्कबेाजी सहित अलग-अलग खेल स्पर्धाओं के साथ ही कल्चरल इवेंट में बहादुरगढ़वासी रविवार की सुबह 7 बजे भागीदार बनेंगे। एसडीएम पावरिया ने बताया कि राहगिरी मिलकर रहो, खुलकर जियो कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य तनाव मुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहन देना। इसी सिलसिले में हर माह बहादुरगढ़ में राहगिरी इवेंट का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह की राहगीरी बहादुरगढ़ शहर में आयोजित की जा रही है। इस बार राहगीरी के लिए रेलवे रोड को फिर से चुना गया जिससे शहरवासी की भागीदारी अधिक से अधिक रहे। उन्होंने शहरवासियों को प्रेरित किया कि राहगीरी एक ओपन प्लेटफार्म है जहां पर आप अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन कर सकते हैं।

स्कूली बच्चाें की भी रहेगी प्रस्तुति : एसडीएम ने कहा कि राहगीरी इवेंट में भागीदारी के लिए सभी बहादुरगढ़ क्षेत्रवासियों को खुला आमंत्रण है। उन्होंने आयोजन से जुड़ी तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि राहगीरी इवेंट में विख्यात लोक कलाकारों के साथ ही स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति रहेगी। वहीं बहादुरगढ़ क्षेत्र का हर आमजन खेलकूद गतिविधियों मेंं भागीदार बनने के साथ ही सांस्कृतिक मंच से भी अपनी प्रस्तुति दे सकता है। इस अवसर पर ईओ एचएसवीपी विकास ढांडा, तहसीलदार कनब लाकड़ा, बीडीपीओ रामफल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, बीईओ डा हरीश डागर, कृषि विभाग एसडीओ सुनील कौशिक, मार्केट कमेटी सचिव उमेश दांगी, नप सचिव मुकेश, डीआईजी पीए प्रदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

बहादुरगढ़ में राहगिरी के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम तरुण कुमार पावरिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahadurgarh News - haryana news passenger 23 on railway raid sdm took meeting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V8ADQM

ADD











Pages