राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 8वीं वाहिनी आपदा मोचन बल के द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासन की तरफ से पीओएमडीए शमीम अहमद तथा उपाधिक्षक जिला नूंह को इस कार्यक्रम के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल मुकेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में आपदा दल के सदस्यों ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ित की सहायता कैसे करें की प्रायोगिक जानकारी विस्तार पूर्वक दी। आपदा मोचन दल के सदस्य सब इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौबे, किशन पाल, फील्ड कॉर्डिनेटर एडीए आदि ने भूकंप, बाढ़, आग व दुर्घटना आदि प्राकृतिक आपदा के समय त्वरित कार्रवाई की जानकारी प्रदान की।
वाहिनी आपदा मोचन बल के सदस्य छात्रों बचाव के उपाय सिखाते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Ku6yj